कि मन में छुपा एक शोर है मेरे,
जो खामोश बहुत है
दुनिया के कुछ झूठे झमेला में फसा हुआ,,
पूरी शिद्दत से बाहर आने को बेताब है
एक अलग ही आवाज़ है उसमे मेरी,
जैसे कुछ बताना चाह रही हो मुझे
किसी अंजान बात से अवगत कराना चाह रही हो
शोर होकर भी एक अलग सी खामोशी है उसमें,
ना जाने क्यूं खुद से ही डरा हुआ है
शायद जानता हैं वो,,
की एक बहुत बड़ा तूफान है वो
लोगों की सोच से परे,
मुझ से परे,
मन में छुपा एक शोर है मेरे !!

- भूमिका दवे