वैसे ये दिल चाहता नही कभी कुछ ज्यादा
ना ही कभी जुर्रत करता ज्यादा कुछ मांगने की
लेकिन हां, 
जब कभी यूं गले से लगा लेते हो ना तुम
और जो कभी कभी हाथ थाम लेते हो 
तब ये मांगता है मुझसे, हर बार
चंद लम्हे और कुर्बत के !!

- भूमिका