कलम ये जब भी उठी मेरी
हृदय में भावनाओं का गुबार सा उमड़ा
उमड़ा भी ऐसा कि फटने को हो गया
कभी ऐसा एहसास
मानो एक आज़ाद पंछी सहसा कैद हो गया हो
परों को उसके बांध उड़ने से पाबंद कर दिया हो
तो कभी ऐसा
मानो एक बच्चे के हृदय सा चंचल हो गया हो
और मन को एकाएक ही जिद्दी कर दिया हो
कभी ऐसा
कि आंखो पर पट्टी बांध रास्ते के पीछे भागने सा हो गया हो
और मंजिल की परवाह किए बगैर मन को राहगीर कर दिया हो
और कई मन की असंख्य आवाजे,,,,
हर बार हृदय को निचोड़ देने वाली एक भावना
- भूमिका

