दुनिया के मुत'अल्लिक़ ख़ुद को रखकर नहीं देखा

मैं क्या हूँ अब तक तो ख़ुदा ने भी नहीं देखा

लकीरें हाथ की पढ़कर मेरा कल बताता है

मैंने आज से बेहतर कोई कल नहीं देखा

तुम्हारी दुनिया में अलग दस्तूर है कामयाबी का

मेरी नज़र ने आज तक कोई कामयाब नहीं देखा

हर शय को छूकर कुंदन कर देता है कहानियों में

हक़ीक़त में तो ऐसा कोई पारस का पत्थर नहीं देखा

इन आँधियों से कहो कि अपनी रफ़्तार बढ़ा दें

मैंने घर की दीवारों को भरभराते नहीं देखा

उतर गया है वो दिल से मेरे इक अरसे से

मैंने दिल में तो उसको उतरते नहीं देखा