जब तक,
कल्पना को,
गले नहीं लगाया था,
एकाकी पन ही,
पाया था।
अब हम,
सोच सोच मुस्काते हैं,
कहाँ कहाँ हो
आते हैं,
कहीं शरारत करते है,
कहीं शांत हो जाते है।
अक्सर अपनी ही,
धुन में हम,
ख़ुद पे ही,
वारे जाते हैं।
जब तक,
कल्पना को,
गले नहीं लगाया था,
एकाकी पन ही,
पाया था।

