कैसी है ये दूरी है कैसी मज़बूरी
हम पास है फिर भी दूर क्यों है।
सामने रहकर भी ये फासलें क्यों है।
वक़्त कहता है मेरे साथ चल
फिर भी रास्ते अलग क्यों है।
तेरे साथ चलना है मुझे पता है
पर रास्ता इतना दूर क्यों है।
हम मिलेंगे पता है मुझे
पर इस विश्वास में इतनी कमी क्यों है।
कैसी है ये........
- भवानी शरण।
