संघर्ष ही देखना है तो उस पिता का देखो
जो दिन रात जलता है अपने परिवार के लिए।
संघर्ष ही देखना है तो उस कमल का देखो
जो कीचड़ में भी खिल कर मुस्कुराता है।
संघर्ष ही देखना है तो उस माँ का देखो
जो मिलो मरुस्थल में चलती है अपने बच्चे की प्यास बुझाने के लिए।
संघर्ष ही देखना है तो उस सैनिक का देखो
जो दीवाली अपने घर से दूर गैरों के साथ मानता है।
संघर्ष ही देखना है तो उस गरीब का देखो
जो कुछ भी करता है दो जून की रोटी के लिए।
संघर्ष ही देखना है तो सीता का देखो
जो सत्य के लिए धरती में समा गई।
संघर्ष ही देखना है तो उस साधु का देखों
जो बरसो से आराधना कर रहा अपने आराध्य की।
- भवानी शरण।
