एहसास है अब भी तेरे प्यार का
कसमें जो खाई थी साथ रहने की
वो रातें जो तेरी बातों से बीत जाती थी
वो लम्हें जो तेरे साथ गुजारे थे
ख्वाइशें पूरी न हो सकी तो क्या हुआ
तू अब भी रहता है मेरे अक्स में शामिल
फ़ना रहता हूँ तेरी मोहब्बत में अक्सर
और लोग कहते है तू मुझसे जुदा हो गया
मिलेंगे कभी पता है मुझें
फ़िर आज न मिल सके तो क्या हुआ 
प्यार अधूरा रह गया पता है मुझे
फिर यादों के सहारे ही जी लेंगे तो क्या हुआ......
                  - भवानी शरण