कहते है भाग्योदय जब होता है 
बेटी का तब जन्म होता है।
लक्ष्मी बन वो आती है
घर मे रोशनी वो लाती हैं।
है सुख दुःख की अपने पिता की साथी वो।
ओर गुमान भी कहलाती है।
दुर्गा का स्वरूप वो ,चंडी भी बन जाती है।
अपने पिता के लिये धूप में छाँव भी लाती है
है मुस्कान वो पूरे घर का
जगमग दीप सा जलाती है
कहते है.......
सौभाग्य अगर है तो बेटी ही आएगी
पूरे घर को खुशियों से भर जाएगी।
उसके हौसले का हमेशा सम्मान करना
ईश्वर भी जिसके आगे सर झुकाता है।
              - भवानी शरण।