मेरे हौसले से बढ़कर मेरी कोई जीत नहीं,
हार जाती हूँ खुद से, पर मैं जग से भयभीत नहीं।
टूटे सपनों की सीढ़ी बनाकर बस चलती जाती हूँ,
अपने खाली हाथों को धीरे-धीरे ही सही भरना चाहती हूँ।
सवालों के घेरे में जब भी खुद को घिरा पाया है, तब तजुर्बों ने मेरा हौसला और बढ़ाया है।
दिल के किसी कोने से एक आवाज सुनाई देती है—
हारना भी तो एक जीत है कि तुमने कोशिश की है,
सारे सपने खोकर भी फिर से नयी ख्वाहिश की है।