कुछ बातें अनकही ही अच्छी हैं

जो तमाम ज़िन्दगी दर्द पहुंचाएंगी।

जब खुल जाएंगी दुनिया के सामने

तुम बंट से जाओगे

जो तन्हाई मेरी है

तुम उसमे वापस नहीं आओगे।

जिन ख्वाबों को शिद्दत से बुना था

वो बिखर से जाएंगे

वो इश्क़ में भरी आहें दिख से जाएंगे।

अश्कों पे लिखे नाम तुम्हारे

उन्हें तुम पोंछ पाओगे

पर दिल के दर्द से वाक़िफ ना हो पाओगे।

कुछ बातें अनकही ही अच्छी हैं...