थी ख्वाहिशों की एक डगर 

जिस पर मै था चल रहा

खुद का मुझको साथ था 

गिरकर मै संभल रहा।


थी दुश्मनों से भी दोस्ती

खुद से मै था लड़ रहा

हा माना मै धीमा था

पर रोज मै था चल रहा ।


थी डगर नहीं आसान 

इस बात का आभास था

पर ख्वाहिशों की राह पर

सुकून ना मेरे पास था।


थी सुनी कहानियां 

जो भी इस रास्ते पर चला

मुश्किलों से कई दफा मिला 

कर ली तमाम कोशिशें

फिर भी ना सफल हुआ।


ख्वाहिशें तो इतनी थी कि

ये रास्ता चलता जा रहा 

किसी अनिश्चित काल तक

फिर भी कुछ ख्वाहिशें थी रह गई

जब हम गिरे यूं हार थक।।


~भव्य आनंद