सतयुग में नारी की
पूजा होती थी
तो वहां पर देवता रहते
घर की नारी अन्नपूर्णा ,
लक्ष्मी का रूप होती
पर अभी कलयुग में
मंदिर में देवी की
पूजा होती पर
घर की देवी को
बाहर कर दिया जाता
कहते हैं स्त्री को
ढक कर रखना चाहिए
चार दीवारो में
उन्हें सुरक्षा प्रदान चाहिए
पर लोग अपने घर की
लक्ष्मी अन्नपूर्णा का
अपमान करते हैं
जैसे कि उनका अपना
कोई अस्तित्व नहीं
दूसरों की नजरों में
गिरना भी शोषण
दूसरों के कहने से
अपने घर की अन्नपूर्णा
बाहर कर देना
यह भी है शोषण
पहले अपना बनाना
फिर पराया कर देना
यह भी है शोषण
अपने घर की लक्ष्मी को
इस प्रकार बाहर कर दॆतॆ
जैसे कोई पुराना सामान
जब काम नहीं आता
उसे बाहर फेंक देते
सीमेंट रेत ईट पत्थर से
बने चार दीवारों से
तो बाहर कर दिया
पर हृदय से बाहर
कैसे करोगे?
हृदय मॆं स्वयं परमात्मा
हृदय मॆं प्रवेश तो
परमात्मा की मर्जी सॆ
भावना व्यास

