प्रत्येक मानव क्या हर एक जीव
जिसने जन्म लिया
मृत्यु उसके सर पर मंडरा रही
यह बात हर रोज साथ में लेकर
चलनी चाहिए
मृत्यु कभी भी कहीं भी किसी भी समय
घट सकती
तैयारी जीवन जीने की नहीं होनी
जीवन जीना एक भ्रम है मानव का
मृत्यु से पहले कहीं पर कोई जीवन नहीं
मानव भ्रम को जीवन समझ रहा
इसलिए भ्रमित
जीवन तो मृत्यु के बाद खिलता
तैयारी मृत्यु की होनी चाहिए
अगर मृत्यु अच्छे से होगी तो
जीवन खेलेगा
वरना मृत्यु के बाद भी मैं को भ्रमित भ्रमण
करना होगा
तैयारी मृत्यु की होनी चाहिए
मृत्यु सरल तरीके से हो
मृत्यु से पहले ही सारी इच्छाएं खत्म
सारे मोह खत्म होने चाहिए
ताकि इच्छा और मोह के कारण
कहीं अन्य योनियों में भ्रमण ना करना पड़े
देह के नाश होने से पहले
मैं की मृत्यु होनी चाहिए
तो मृत्यु सार्थक
भावना व्यास

