आज के दौर में मां बाप और
बच्चों का संबंध व्यापारी
यह जो रिश्तो में है छल अछल
यह मानव बुद्धि का है निर्माण
बिना स्वयं को जाने
रिश्तो से जुड़ता हमारा संबंध
चाहे व हो पति पत्नी
हो या प्रेमी प्रेमिका
या हो मां बाप और बच्चे
समस्त रिश्तो में एक घाव
पीढ़ी दर पीढ़ी पहले से ही
किया प्रोग्रामिंग
संबंधों में सड़न है बदबू है
संबंधों में आदान-प्रदान है
मेरी झूठी संरचना
झूठा समाज जीने के लिए
विवाह करो
बच्चे पैदा करो
उनकी जिम्मेदारी निभाओ
फिर वह बच्चे बड़े होकर तुम्हें
वृद्ध आश्रम भेज दे
क्या यही मुर्दा जीवन हैं
किसी भी संबंध में जीवन नहीं
मानव बन गया है मशीन ढांचा
जिसमें खुद का कोई विवेक नहीं
बस नाच रहा है अंधा गूंगा बहरा
होकर
भावना कुमारी व्यास
5/4/2023

