सुना है मां और बच्चों के बीच का रिश्ता परमात्मा का है
मैं जिस मिट्टी में पल रही वहां तो
व्यापार ही व्यापार है
रिश्ता खो ना जाए उसका भय है असुरक्षा है
रिश्तो में छीना झपटी हो रही है
कोई बदला ले रहा है तो कोई
कड़वाहट बढ़ा रहा है एक दूसरे के प्रति रिश्तो में
न जाने कितनी घृणा की गांठ
भरी पड़ी है
रिश्ते बिना सांस के तड़प रहे हैं
जूझ रहे हैं हर तरफ हाय तौबा मची है रिश्तो में
मैंने ऐसे भी मां को देखा है
जो अपने नन्हे-मुन्ने छोटे दूध पीते बच्चे को छोड़
किसी और के साथ विवाह बंधन में बंध गई
कई मां ने संयास ले लिया
कहीं मां ने आत्महत्या कर ली
वजह पति-पत्नी के रिश्ते में अनबन
ससुराल वालों से अनबन
मैंने ऐसे भी मां को देखा है
अकेले रहकर सारे दुख सहन करके जीवन में संघर्ष करके खून पसीना एक करके अपने बच्चों का लालन-पालन करती है
मैंने ऐसी मां को देखा है जिसने अपनी कोख से जन्म नहीं दिया फिर भी दूसरे के बच्चों का लालन-पालन किया
वजह है वंश को आगे कौन बढ़ाएगा और बांझपन
जो औरतों पर लगाया हुआ है एक काला टीका इस समाज से है
वही बच्चे बाल अवस्था में और किशोरावस्था में मां के दुलारे बनकर बैठे थे
हर संवेदना को समझते थे
वही युवावस्था में प्रेयसी के आते ही
मां संग रिश्ता फिका हो गया
मां का भय प्रेयसी से हो गया
प्रेयसी का भय मां से हो गया
रिश्तो में एक तनाव सा हो गया
पति-पत्नी के झगड़ों में पति समझे बच्चा मेरा
पत्नी समझे बच्चा मेरा
महान बनने के लिए
बच्चों की नजरों में एक दूसरे को गिराते मां-बाप
वजह कड़वाहट घृणा बदला
मैं ऐसे ही बनी हूं सबके भीतर
की मिट्टी में
आभासी और बनावटी मैं
हर मानव के भीतर बस रही
जहां एक भी रिश्ता वास्तविक नहीं
! हे नाथ यह बनावटी मैं पल रही हूं
वह मिट्टी भी मेरी बनावटी
मुझ बनावटी पन के रहते ऑर्गेनिक संबंध कैसे पल्लवित होगा
इन संबंधों में आप अपने आप
कैसे अवतरित होंगे
यह अब आप जानो
भावना कुमारी व्यास
8/4/2023

