प्

धैर्य धर ओ मना

प्रेम पथ ऐसो कठिन

जब दिखा भगवन

प्रेम दर्पण में

कुछ क्षण के लिए

तब खो गई थी मैं

दर्पण में

मैं नहीं थी दर्पण में

जो कुछ था वह

बिना मेरे

न जाने फिर वह

कौनसा संस्कार आया

अतीत का बीच में

मैं दिख रही दर्पण में

भीतर बाहर

क्रिया प्रतिक्रिया में

धैर्य धर ओ मना

बिना मेरे

भगवान आएंगे घट में

भीतर बाहर

भावना व्यास