पिता के ना
रहने पर
उन बेटियों को
बंधुआ की तरह
ही रहना पड़ा
जो बेटियां
ससुराल से
प्रताड़ित होकर
मायके में बैठी
उन बेटियों को
मायके में
बोझ की तरह
ही देखा
चाहे वह समाज
की दृष्टि
या हो पारिवारिक
दृष्टि
भर दिया तानों के
कड़वाहट के
मानसिक शोषण से
आलोचनाओं के
अत्याचारों से
झुलस दिया
मनोमय रोगों में
करते हैं अपनी बेटी
पराई बेटी में फर्क
और कहते हैं
बेटी बचाओ
देश बचाओ
ऐसी पौराणिक
असुर प्रवृत्ति में
वह जीवन क्या है
जो बिना मेरे हैं ?
भावना कुमारी व्यास
12/5/2023

