माता-पिता का पितरों का 
ऋृण है 
हर मानव पर 
जिनकी सहायता से 
मानव इस पृथ्वी पर आया 
मानव अपने माता-पिता
 अपने पितरों को कैसे भूल सकता 
उस timeless लोक में
 सभी मानव के कुछ पितृ अटके हुए 
कुछ प्रेत योनि में अटके हुए 
कुछ पितृ मोह वश अटके हुए 
तो कुछ अधूरी इच्छा के कारण
 मानव स्वयं उस लोक में 
जाने वाला जिस लोक में 
उसके पितृ अटके हुए 
सुविधाएं चाहॆ कितनी भी इकट्ठी करो 
मृत्यु के उपरांत सब इधर ही छूटने वाला 
इस बात का होश हर मानव को होना चाहिए 
धन कमाना एक सुविधा 
हो सकती जीवन जीने के लिए
लेकिन धन कमजोरी नहीं  
देह और दॆह के रिश्ते इधर ही 
छूटने वाले 
जिसके कारण हम स्वयं का 
और अपने पितरों का 
उत्थान न कर सके 
तो ऐसा जीवन जीना व्यर्थ 
यह जीवन जब सार्थक है
 जब हम स्वयं की मुक्ति
 और अपने पितरों की मुक्ति करें 
मृत्यु के बाद जब मानव की 
दॆह छूट जाती 
आत्मा को परमात्मा तक 
गति करने में समय लगता 
और वहां पर ऐसा समय 
जो समय के पार 
मानव देह एक मौका 
अपने मैं को विलिन कर 
 आत्मा को परमात्मा संग
 एक करने का 
भावना व्यास