हिरण्यगर्भ में छुपी है शक्ति
जड़ ( पर्वत) में है
वास उसका
सारे अच्छे बुरे भावों मे
संतोष में रहने वाली
जड़ पुत्री ( शैलपुत्री ) l
खुद से खुद को जानने में
तप को धारण किए
ब्रह्म को जानने वाली
ब्रह्मचारिणी l
स्वयं से स्वयं का
सामना करने में
अस्तित्व पर
अटूट विश्वास जगाने में
चंद्र के समान
शीतलता लिए
चंद्रघंटा l
शुन्य आकाश में
वात्सल्य करुणा लिए
सृजन को रचने में
जागरण लिए कुष्मांडा l
दो ध्रुवों से पार ले जाने
अस्तित्व बीज में
नवपल्लव बोध को
प्रकट करने वाली
स्कंदमाता l
मैं को मिटाकर
स्वीकार को धारण कर
भीतरी कायाकल्प करती
कात्यायनी l
अतीत , वर्तमान ,भविष्य के
काल को भेदन करने
समस्त अंधकार को
मिटाने वाली
कालरात्रि l
बिना स्मृति के
सीधे दर्शन में घटने वाली
निर्मल चित में
प्रकाश बिखेरने वाली
महागौरी l
समस्त कलाओं में
रमने वाली
अस्तित्व को घटाने में
सिद्ध करने वाली
सिद्धात्री l
भावना कुमारी व्यास
31/3/2023

