वह हृदय को तोड़
 छोड अकेला आगे बढ़ गए
 वह बहार ढूंढ रहे 
वृंदावन की गलियों में राधा 
रह जाएगी उनकि अधूरी यात्रा
जो संगिनी बनाकर संग 
चलने का वादे करके
 मुकर जाए बदल जाए 
वह क्या समझे राधा को 
राधा स्वयं प्रेम है
जो राधा को न समझॆ
 वह विरह को क्या समझे
 किसी के आंसू
 दुख संघर्ष को न समझॆ 
जो प्रेम में वादे करके
 मुकर जाए बदल जाए
 छल करे 
वह राधा को क्या समझे
  राधा तो स्वयं प्रेम है
भावना व्यास