हम रंग चुके है उसके रंग में
जो मिटाकर मुझे भीतर से
उसके रंग बिखेर रहा
हम रंग चुके है उसके रंग में
जो दृष्टि पटल के पीछे से
बाहर दर्शन में रंग बिखेर रहा
हम रंग चुके है उसके रंग में
जो तितलियो में,
रंगबिरंगे पंछीयो में,
लताओ में,
फूलो मे रंग बिखेर रहा ,
हम रंग चुके हैं उसके रंग में,
जो बादलो मे पानी भर बरस कर इंद्रधनुष मे रंग बिखेर रहा ,
हम रंग चुके हैं उसके रंग में जो बीज बनकर,
मिट्टी को गर्भ बनाकर,
नवपल्लव मे रंग बिखेर रहा
हम रंग चुके हैं उसके रंग में
जो कोयले को हीरा,
पत्थर को पारस,
सर्प के जहर से मणि बनाकर रंगीन चमक बिखेर रहा
हम रंग चुके हैं उसके रंग में
जो समुद्र में रंगबिरंगे जीवो पादपो मे रंग बिखेर रहा
हम रंग चुके हैं उसके रंग में
जो चाँद सितारें,
सूरज मे,
पूरे आकाश में रंग बिखेर रहा
हम रंग चुके हैं उसके रंग में
जो अस्वीकार को स्वीकार कर सर्व स्वीकार मे
चेतन के रंग बिखेर रहा
हम रंग चुके हैं उसके रंग में
जो मिटाकर मुझे भीतर से
उसके रंग बिखेर रहा
भावना कुमारी व्यास
7/3/2023

