दूध देती गौ माता
सबको अच्छी लगती
जब गौ माता
दूध देना बंद कर दे
मतलबी लोग
उसे बाहर छोड़ देते ll
वैसे ही मानव मां
जब मां कमाऊ थी
बच्चे मां का
खूब सम्मान करते हैं
ऐसे जताते जैसे
मां आंखों का तारा ll
जैसे ही मां
बेरोजगार हो गई
नौकरी से हो
या बुढ़ापे से
बच्चों ने इस तरह
निकाल
बाहर फेंक दिया
जैसे दूध से मक्खी ll
गौ माता ने मानवो को
खूब ! दूध दही दिया
वही मानवो ने
गौ माता की तस्करी
की ll
जब एक मानव
अपने जन्मदाता
मां का
नहीं हो सका
वह गौ माता का
क्या खाक होगा ll
संबंध अब
कहने के रह गए हैं
बिना लेन देन के
संबंध नहीं
रिश्तो में संबंध है
तो वह दो व्यक्ति के बीच
आभासी मैं से है
किसी से भी वास्तविक
संबंध नहीं
कहते हैं गौमाता में
33 करोड़ देवी देवता
अगर ऐसा समझते
कसाई खाने में गौमाता
ना कटती ll
वही मानव मां ने
अपने सुखों का
त्याग कर
अपना पूरा जीवन
बच्चों पर निछावर
कर दिया ll
मां को परमात्मा
समझा जाता
आज मां वृद्धा आश्रम
में ना होती
संबंधों में
जागरण होता तो
आज समस्त मानव की
दुर्गति ना होती ll
भावना कुमारी व्यास
1/5/2023


