अज्ञात सखा संग रहना!
एक तुम ही हो 
जो अपने आप संग हो
बिना कहे अपने आप
विराट आकाश बनकर संग हो।

अज्ञात सखा संग रहना!
एक तुम ही हो 
जिसने मेरे गुण अवगुण को 
स्वीकार कर 
सर्वस्वीकार कर संग हो।

अज्ञात सखा संग रहना!
एक तुम ही हो 
जो मुझ में मेरा विसर्जन कर 
भीतर अपने आप संग हो।

अज्ञात सखा संग रहना!
एक तुम ही तो हो 
जिसके लिए
मुझ में मेरा कुछ नहीं 
जो कुछ हो, वह अज्ञात
संगी बनकर संग हो।

अज्ञात सखा संग रहना!
भावना कुमारी व्यास
23/3/2023