"युवा साथियों"


युवा साथियों आप हो समर्थ

 ना करो अपनी ऊर्जा को व्यर्थ

सही दिशा में लगाओ अपनी शक्ति

जिससे हो देश की प्रगति

 अपनी शक्ति का सदुपयोग करो

देश हित में प्रयोग करो

अपने कौशल का विकास करो

 कार्यक्षेत्र में नवाचार करो

बुरी आदतों से रहो हमेशा दूर

ना करो कभी खुद पर गुरूर

मजबूती से आगे बढ़ो

बाधाओं से अब ना डरो

बनकर स्वयं आत्मनिर्भर 

देश को बनाओं आत्मनिर्भर

युवा साथियों कर दिखाओ ऐसा काम,

 विश्व में भारत का ऊंचा हो जाए नाम।


स्वामी विवेकानन्द की जन्म जयंती पर उन्हें कोटि - कोटि नमन।


राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सभी युवा साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं।



कवि - भाविन जैन "सजग"