विज्ञान : विकास या विनाश
मानव जीवन आसान बनाने हर दिन हो रहा नवाचार,
विज्ञान कर रहा नित नए आविष्कार।
बेशक नए नए आविष्कारों ने बढ़ाई है सुविधा,
मगर साथ ही इससे बढ़ रही है दुविधा।
जलवायु बदल रही है गर्मी बढ़ रही है कट रहे है वन,
ऐसा ही चलता रहा तो संकट में आ जाएगा मानव जीवन।
गर अभी नहीं संभला मानव तो फिर हो जायेगी देर,
और मानव प्रजाति हो जाएगी ढेर।
विज्ञान के नाम पर प्रदूषण फैलाया हवा कर दी खराब,
नदियों को बनाया गंदी नाली,
वन्य जीवों के लिए नहीं रखा कोई क्षेत्र खाली।
विज्ञान ने दिया ए सी और फ्रिज,
बदले में ओजोन परत को किया डिक्रीज।
विज्ञान ने दिया हाई स्पीड डाटा,
बदले में दिया रेडिएशन का कांटा।
विज्ञान ने दिया स्मार्टफोन,
इसकी ब्लू लाईट से आंखों को बचाएगा कौन।
कहे "सजग" अब भी समझो और बंद करो,
विकास के नाम पर प्रकृति पर अत्याचार,
वरना हर रोज नई समस्याओं से होना पड़ेगा दो चार।
कवि - भाविन जैन "सजग"