स्वतंत्रता दिवस
15 अगस्त का दिन है बड़ा विशेष
इसी दिन स्वतंत्र हुआ था भारत देश
परतंत्रता की बेडिया बड़ी पीड़ा दायी थी
देश के वीरों ने हमको आजादी दिलायी थी
कठिन लक्ष्य की राह में कठिनाइयाँ थी अनेक
वीर देशप्रेमियों के आगे टिक ना पाई एक
वे साहस शौर्य और निर्भयता की मिसाल है
वे परमवीर भारत देश की शान है
देश की स्वतंत्रता के लिए
अनेक वीरों ने अपनी जान गँवाई है
तभी आजादी की सौगात मिल पाई है
उन वीरों के बलिदान को रखना याद
स्वतंत्रता उनके परिश्रम का ही है प्रसाद
राष्ट्रीय पर्व यह बड़ा निराला है
हर देशवासी का प्यारा है
करे हर चुनौती का डटकर सामना
विकसित हो भारत “सजग” की है यह कामना।
समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
कवि - भाविन जैन "सजग"