सर्दी का मौसम
सर्द हवाएं और धुंध घनघोर
नजर नहीं आता कोई चारों ओर
सर्दी में जरा देर से होती है भोर
ठंडक फैली रहती है चारों ओर
सर्द हवाओं की चुभन से कांप रहा है तन
गर्म कपड़े पहनकर बचने का करते है जतन
गर्मी में जो सूरज आग बरसाता है
सर्दी में वहीं मन को भाता है
सर्दी का मौसम जब आता है
“भाविन” को बड़ा सताता है।
कवि - भाविन जैन "सजग"