मानव की तृष्णा


मानव ने अपनी तृष्णा को बढ़ाकर, 

किया है प्रकृति को बेहाल 

पेड़ काटे, जंगल जलाए 

किया है पशुओं को हलाल।


आधुनिकता की आड़ लेकर,

विध्वंसक विचार लेकर 

प्राकृतिक संसाधनों का 

किया है जमकर दोहन।


बड़े बड़े कारखाने लगाकर,

प्रदुषण को बढ़ाकर 

किया है वातावरण को दूषित।


मगर नादान मानव है अनजान

नहीं जानता है अंजाम

"सजग" प्रकृति को देकर कष्ट

मानव स्वयं को ही कर रहा है नष्ट !


कवि - ©भाविन जैन "सजग"