मकर संक्रान्ति
मकर संक्रान्ति का त्यौहार
जीवन में लाता है खुशियां अपार
मकर संक्रान्ति के है कई नाम
पोंगल, लोहड़ी और उतरान
तिल गुड़ के लड्डू की मिठास
दूर करती है रिश्तों में खटास
खुशियां मनाने में रखना ध्यान
पतंगों से परिंदे ना हो परेशान
हो सके तो पतंग ना उड़ाना
बेजुबान पंछियों का जीवन बचाना
चाइनीज मांझे का करना बहिष्कार
सादगी से मनाना त्यौहार
सूर्य के उत्तरायण का है यह पर्व
भारत की संस्कृति पर “भाविन” को है गर्व।
कवि ~ भाविन जैन "सजग"

