मध्यमवर्गी का दर्द (भाग - 2)
मैं मध्यमवर्गी हूं, मेरी बस यही कहानी है
बैंक चार्ज लगाकर मेरी मेहनत की आय लूटी जाती है,
पेट्रोल के दाम बढ़ाकर मेरी मेहनत की आय लूटी जाती है।
लोन की किस्तों की चिंता मुझे बड़ा सताती है,
पर क्या करें इसके बिना जिंदगी नहीं चल पाती है।
बढ़ती मंहगाई घटती कमाई मुझे बड़ा तड़पाते है,
बच्चों के स्कूल की महंगी फीस और किताबों के खर्चे भी बड़ा सताते है।
कवि - ©भाविन जैन "सजग"