मध्यमवर्गी का दर्द
मैं मध्यमवर्गी हूं, मेरी बस यही कहानी है
मेरे नहीं कोई अधिकार है,
बस कर्तव्यों की भरमार है।
किराया भरना बिल चुकाना,
टैक्स भरना हर साल है,
एक अरसे से यही हाल है,
पूरा जीवन ही बेहाल है।
मैं मध्यमवर्गी हूं, मेरी बस यही कहानी है
बजट में मेरे लिए नहीं कोई समाधान है,
बस टैक्स भरने का ही प्रावधान है।
टैक्स सारा मुझ पर लाद दिया जाता है,
लेकिन सरकारी योजना का लाभ मुझे नहीं दिया जाता है।
अमीरों का लाभ दिखता नहीं सरकार को,
मेरी मेहनत की आय ही सरकार को नजर आती है।
कवि - ©भाविन जैन "सजग"