“किसान का दर्द”

अन्नदाता कहता है बार बार, हमारी भी सुनो सरकार।

मेहनत से हम धान उपजाते है,

तभी तो देशवासी खाना खाते है।

कभी ओले तो कभी बारिश तो कभी सूखा हमें सताता है,

ये बेदर्द मौसम हमें बड़ा ही तड़पाता है।

सर्दी गर्मी या हो बारिश खेतों में मेहनत करते है हम,

कच्ची सब्जी सुखी रोटी खाकर सो जाते है हम।

अन्नदाता कहता है बार बार, हमारी भी सुनो सरकार।

गाय बैल के हम रखवाले,

हमने बेवजह के शौक भी नहीं पाले।

सर्दी गर्मी भूख प्यास सब सहते है,

केवल फसल बचाने की चिंता में रहते है।

खाद हमें समय पर मिल पाता नहीं है,

फसल का बीज हमें मिल पाता नहीं है।

अन्नदाता कहता है बार बार, हमारी भी सुनो सरकार।

हमने मेहनत से सदा नाता जोड़ा है,

फिर भी हमारी फसलों का दाम थोड़ा है।

नेता करते बड़े बड़े वादे,

लेकिन हमारे हालात नहीं सुधार पाते।

क्योंकि मन में उनके खोट है,

उनके लिए तो हम सिर्फ "वोट" है।

अन्नदाता कहता है बार बार, हमारी भी सुनो सरकार।

लेखक - ©भाविन जैन "सजग"