"हिन्दी भाषा है महान"


हिन्दी भाषा है महान,

करते है इसको प्रणाम।

विश्व में है इसकी पहचान,

देती है हमें ज्ञान और सम्मान।

गाय, गंगा सी है हिन्दी पवित्र,

महकती है जैसे सुगंधित इत्र।

व्याकरण है इसकी वैज्ञानिक,

हिंदी भाषा है सरल सहज व्यावहारिक।

हिंदी भाषा करती है मन प्रसन्न,

जीवन में जगाती है उमंग।

हिंदी भाषा है बड़ी उदार,

दूसरी भाषा के शब्दों को करती है स्वीकार।

भाविन जैन "सजग" की है अभिलाषा,

हिंदी बने भारत की राष्ट्रभाषा !


विश्व हिंदी दिवस की अनंत शुभकामनाएं।


कवि - भाविन जैन "सजग"