चुनाव और सरकार


देश में जब भी चुनाव आते है,

नेता झूठे वादों से जनता को लुभाते है,

चुनाव जीतने के लिए नेता अनेक तरीके अपनाते है,

बेरोजगार युवाओं को नौकरी की लोलीपाप पकड़ाते है,

गरीब किसान को दुगुनी आय का झूठा स्वप्न दिखाते हैं,

महिलाओं को समानता के नाम पर बहकाते है,

बुजुर्गों को पेंशन सुविधा के नाम पर बहलाते है,

हालातों के मारे गरीब बेचारे,

नेताओं का दोगलापन देख नहीं पाते है,

और उनके झांसे में आ जाते है,

जनता के वोटों से नेता सरकार बनाते है,

और सरकार बनाते ही जनता को भूल जाते है।


कवि - भाविन जैन "सजग"