बसंत पंचमी
बसंत पंचमी का त्यौहार,
जीवन में लाता है बहार
ज्ञान और बुद्धि का वरदान,
देवी सरस्वती करें सबको प्रदान
स्वस्थ हो तन पवित्र हो मन,
देवी सरस्वती को है नमन
फसलों के पकने का है काल,
सरसों के पीले फूल लगते है कमाल
बसंत ऋतु कहलाती है ऋतुराज,
इसी ऋतु में पकता है अनाज
“सजग”उत्सव है बड़ा ही न्यारा,
खुश कर देता है मन हमारा।
बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
कवि - भाविन जैन "सजग"

