क्यूं करें उन्हें शिकायत ,
कि उन्हें तो पता ही नहीं,
याद करतें हैं हम ही रोज़,
उनकी तो ख़ता भी नहीं।
काम में खोना उनकी रही आदत,
कहते रहे हम इसे इश्क़ की बग़ावत,
उनके बिना कमबख्त दिल मेरा,
कहीं और अब लगता ही नहीं,
क्यूं करें उन्हें शिकायत ,
कि उन्हें तो पता ही नहीं,
याद करतें हैं हम ही रोज़,
कि उन्हें तो पता भी नहीं।
