निगाहें मिली तुमसे, तो तुम्हारे यार हो गए
दिल मिले तुमसे, तो इक़रार हो गए।
वो पहली नज़र का अब तक नशा न उतरा
उतरत भी कैसे, तुम तो ख़ुमार हो गए।
निगाहें मिली तुमसे, तो तुम्हारे यार हो गए।
पलट कर देखा तुझे,तो तेरे शिकार हो गए
तीरे नज़र दिल के, हमारे सब पार हो गए
रह गए तेरे पास ही, आगे बढ़कर भी हम
दीवानगी की हद तक, तुम सवार हो गए।
निगाहें मिली तुमसे, तो तुम्हारे यार हो गए।


