क्या लिखूं कि तुम पढ़ लो मुझे

इससे पहले कि मैं शब्दविहीन हो जाऊं,

कुछ ऐसा लिख दूँ कि समझ लो मुझे

इससे पहले कि मैं अर्थविहीन हो जाऊं,

या एक कोरा कागज़ कह लो मुझे

जिस पर जो लिखो मैं ज़मीन हो जाऊं

क्या लिखूं कि तुम पढ़ लो मुझे

इससे पहले कि मैं शब्दविहीन हो जाऊं।