झूठ और अहम से हर आदमी खड़ा है,

स्वयं को सोचता देखो कितना बड़ा है,

अपनों को झुकाने में जीत सा जाता है

आज का आदमी बस जिद पर अड़ा है।


सब कुछ पाकर भी हाथ से खाली है,

अपने ही कर्मों का हर कोई माली है,

पर दोष देता क्यूं फिर दूसरों को है,

शायद अंतर्द्वंद में अब तक पड़ा है,

झूठ और अहम से हर आदमी खड़ा है।