डॉक्टर होना इतना भी आसान नहीं होता

दिन में तो सब करते हैं अपना काम

डॉक्टर अक़्सर रात को भी नही सोता।


भूल जाता है घर परिवार ज़रूरत पर भी वो

समर्पण रखता है, मानो घर परिवार नहीं होता

डॉक्टर होना इतना भी आसान नहीं होता।


नोटों से ज़्यादा, दुवाएं कमाता है वो

तन मन सबके स्वस्थ कर ख़ुश है होता

डॉक्टर होना इतना भी आसान नहीं होता।