डिजिटल सा है हर रिश्ता अब

दूर से निभाया जाता है

विडियो कॉल पर चेहरा देख

ईमोजी से मुस्काया जाता है।


तोहफे , बधाई आदि भेजकर

भाव जताया जाता है

बस इतनी सी कोशिश भर से

अब रिझाया जाता है।


मिलना मिलाना कम हुआ व्यस्तता में

इससे काम चलाया जाता है

ख़ुश हो लेते है अब ऐसे ही सब

ऐसे ही बहलाया जाता है।

डिजिटल सा है हर रिश्ता अब

दूर से निभाया जाता है।