शरारतों की शुरुआत ही बचपन की कहानी है,
उलझनों में फसीं हुई सी रहती मदमस्त जवानी है,
जिम्मेदारियों में कब फिर उम्र भागती पंख लगाए,
होश आने तक बुढ़ापे की आ जाती निशानी है,
उम्र के इतने पड़ाव देखते हैं यूं तो सभी लोग,
मगर जीते तो अक्सर बचपन की शैतानी है,
शरारतों की शुरुआत ही बचपन की कहानी है।
