आँसू छलक गए हैं

दर्द बह जाएगा

एक अनकहा सा किस्सा

हर आँसू कह जाएगा।

समझना है जिन्हें

वो समझ लेंगे यूँही

इससे ज्यादा भी कोई 

अब और क्या दिखाएगा।

आँसू छलक गए हैं

दर्द बह जाएगा।