अनादिकाल से, सनातन आस्थावान, करते हैं पूजा,

अपार विश्वास के साथ, गंगा माई की सच्ची प्रार्थना।


पुराण के अनुसार शिव शम्भू ने काशी की स्थापना की थी,

शिव पार्वती विवाह उपरांत इस सिद्ध क्षेत्र में बसने का फैसला की थी।


जिक्र काशी की, तो कैसे भूले, गिरिजा देवी, कबीर दास,

लाल बहादुर , सितारा देवी, बिरजू महाराज, रविदास ।


वाराणसी में साहित्य, दर्शन, कला, आदि से जुड़े,

अनेक महान लोग हुए है, क्षमा करे और नाम हम जुड़ न सके।