वही महीना है, वही महीने की तपिश है,

झिलमिलाती रातें हैं महीने की,

ना कोई बख्शीश है,

मैं भी वही हूँ, वो धड़कनें भी वही हैं,

पल-पल याद दिलाती हैं जो तेरी,

वो घर भी वही है।

वही रात है, वही जज्बात हैं,

वही गली है, वही सन्नाटा है,

बस तू नहीं है, वो साल नहीं है,

कुछ ऐसा मन मेरा बहलाता है।

वो तड़पन कहाँ गई है,

कहाँ गई है बेबसी,

अरसा तो हो चला है,

पर तू है अब भी वही की वही।

वो तो जगह, जहाँ तू अभी है,

और कहीं नहीं, मेरी दिल-ए-ज़मीं है,

तू है तो सही पूरी मुझमें,

पर फिर भी मालूम होती तेरी क्यूँ कमी है।