अर्थ नहीं ढूंढता हूँ मैं

तेरे शब्द में

किसी भी अल्फ़ाज में …

सब दिमाग लिये

फ़िड़ते हैं मारा मारा,

दर बदर…

जिन्दगी की झूंड में...


दिल बना होता है

बेजुबान पत्थर –सा,

और रहती है

हमेशा

उनकी नजरों के सामने

काली स्याह धुंध..

प्रेम का

नहीं बहता कोई दरिया,

आता है सिर्फ़

सैलाव..

याद और आसूंओं का


इसलिए मैं

अर्थ नहीं ढूंढता हूं

तेरे शब्द और वाक्य में..