मैं नहीं हो पाता हूं आसानी से

मेरी नींद

जगाती है‌ मुझको

मेरे ख्वाब के

बिखरते परों की तिल्लियाँ

अक्सर करती है पीछा मेरा

और मेरे मन के दीवारों को

नंगा कर

करती है बेपर्दा


और पूछती हैं अनगिनत

सवाल;


सवाल कि जो मैं हूँ

और जो मैं होना चाहता हूं

के बीच का अनुपात

तथा उन सारी खंडित संभावनाओं का योग

जो एक होने की प्रायिकता सुनिश्चित करे


क्या है मेरे अंतरंग में

इतनी ताकत

जो दे सके उन तिल्लियों को

उनका समुचित स्थान

और भर सके वो पर 'हौसलों की उड़ान'।