बड़े दिनों से सोच रही थी
कि कुछ लिखूँ
पर क्या लिखूँ?
दुःख लिखूँ कि खुशियाँ
दर्द लिखूँ कि आराम
चाय की चुस्कियाँ लिखूँ
या दवा के कड़वे घूँट,
खिली धूप लिखूँ
या सुबह की सिहरन?
लिख दूँ क्या मैं
हृदय के उद्गार?
या चुप रहूँ मैं
फिर एक बार?