कुछ लिख देना
अपनी रूह से,
कुछ लिख देना पर जो भी हो
अधकचरा सा हो।
कुछ लिख देना बस ऐसा जिसमें
अपनियत हो।
कुछ लिख देना पूरे मन से
जिसमें ताज़गी हो
अल्हड़पन हो।
कुछ लिख देना
जो बनावट से दूर
ख़यालों की
मासूमियत हो।
सादगी का तसव्वुर हो,
ख़ूबसूरत सी रूहानियत हो।
हाँ बस यूँ ही
कुछ लिख देना।
-भारती
